इंदौर।कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव और नगर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे। गुड्डू के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उन्हें भी बुखार आ रहा था, जिस पर उन्होंने अपनी जांच करवाई और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके नजदीकियों का कहना है कि उन्हें उनके घर में ही होम आइसोलेट किया गया है। कल यादव कांग्रेसियों के साथ सांवेर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर महादेव अभियान में भी नजर आए थे। इसके बाद उनके साथ अभियान में घूमने वाले नेता और कार्यकर्ता भी दहशत में आ गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved