
मध्य प्रदेश की राजनीति में दतिया विधानसभा सीट से जुड़े एक बड़े घटनाक्रम में ग्वालियर हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह समेत 22 लोगों को नोटिस जारी किया है। ⁹यह कार्रवाई भाजपा नेता एवं एडवोकेट दीपक बेलपत्री द्वारा दायर की गई याचिका पर की गई है। मामले की अगली सुनवाई 1 दिसंबर 2026 को होगी।
याचिकाकर्ता भाजपा नेता एडवोकेट दीपक बेलपत्री ने ग्वालियर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि दतिया से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने अपने नामांकन फॉर्म में महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई है। आरोप के मुताबिक, कांग्रेस विधायक पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद हुए एक बवाल/दंगे से जुड़ा मामला दर्ज था, जिसे उन्होंने चुनाव नामांकन के दौरान शपथ पत्र में छिपाया।
कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कुल 22 लोगों को नोटिस जारी किया है, जिनमें मुख्य रूप से दतिया से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह, दतिया विधानसभा चुनाव 2026 में नामांकन जमा करने वाले 21 अन्य प्रत्याशी, कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती शामिल हैं। इस मामले में कोर्ट के आगामी रुख और 1 दिसंबर को होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved