img-fluid

शशि थरूर ने की PM मोदी की तारीफ तो भड़की कांग्रेस, अब BJP का आया रिएक्शन

June 21, 2026

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ किए जाने के बाद शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब और तेज हो गया है. थरूर के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की तीखी प्रतिक्रिया के बाद बीजेपी भी मैदान में उतर आई है. बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के प्रति इतनी नफरत से भरी हुई है कि वह अपनी ही पार्टी के नेताओं की सकारात्मक टिप्पणी भी बर्दाश्त नहीं कर पा रही है.

पवन खेड़ा के बयान के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी आर केसवन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की गहरी नफरत और असुरक्षा की भावना ही शशि थरूर के खिलाफ इस प्रतिक्रिया की असली वजह है. केसवन ने कहा कि थरूर ने केवल प्रधानमंत्री की उस बात की सराहना की थी जिसमें उन्होंने भारतीय नागरिक नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा मजबूती से उठाया था, लेकिन कांग्रेस इसे भी स्वीकार नहीं कर पाई.


  • बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी इतनी कड़वी, पक्षपाती और पूर्वाग्रह से ग्रस्त हो गई है कि वह सार्वजनिक जीवन में सामान्य शिष्टाचार और सभ्यता भी नहीं निभा पा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय हित कभी प्राथमिकता नहीं रहा, बल्कि पार्टी हमेशा एक परिवार के हितों को सबसे ऊपर रखती आई है.

    शशि थरूर का बयान?
    शशि थरूर ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने भारत का पक्ष पूरी मजबूती और स्पष्टता के साथ रखा. थरूर के मुताबिक पीएम मोदी ने सार्वजनिक और निजी दोनों बैठकों में यह संदेश दिया कि युद्ध के दौरान व्यापारिक जहाजों पर काम करने वाले नागरिक नाविक सैनिक नहीं होते हैं, इसलिए उन्हें निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. थरूर का कहना था कि प्रधानमंत्री ने यह मुद्दा अमेरिकी राष्ट्रपति के समक्ष स्पष्ट रूप से उठाया और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भारत का पक्ष मजबूती से रखा.

    Share:

  • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 60 दिनों तक नहीं लगेगा टोल, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान

    Sun Jun 21 , 2026
    डेस्क: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि 60 दिनों के युद्धविराम के दौरान इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल नहीं लगाया जाएगा. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved