
सुबह महाकाल की भस्म आरती दर्शन कर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने महाकाल को धन्यवाद दिया ।
उज्जैन। आज सुबह महाकाल की भस्म आरती में कर्नाटक के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और हाल ही में सरकार बनने के बाद उप मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार ने महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और कहा कि महाकाल के आशीर्वाद से ही कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है। डीके शिवकुमार कर्नाटक चुनाव के पहले उज्जैन महाकाल दर्शन करने आए थे और महाकाल से कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए मनोकामना करके गए थे।

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने आज सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर भस्म आरती दर्शन किए। आरती के बाद डीके शिवकुमार ने महाकाल के गर्भ गृह से दर्शन किए। डीके शिवकुमार कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के पहले भी महाकाल मंदिर आए थे और दर्शन कर महाकाल से कांग्रेस की जीत और सरकार बनाने की मनोकामना करके गए थे।चुनाव जीतने के बाद आज पुनः महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे, डीके शिवकुमार नंदीहाल में स्थित नंदी के कान में भी धन्यवाद ज्ञापित किया । डीके शिवकुमार के साथ पूर्व मंत्री जीतू पटवारी कांग्रेसी विधायक महेश परमार उज्जैन कांग्रेस शहर अध्यक्ष रवि भदोरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदि मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved