img-fluid

कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का अमिट दाग लग गया है – केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

April 18, 2026


नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) ने कहा कि कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का अमिट दाग लग गया है (Congress has been branded as Anti-women) ।


  • केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा, “कल जो बिल पारित नहीं हुआ है उसके बारे में मैं इतना कहना चाहता हूं कि महिलाओं को अधिकार नहीं देने की मानसिकता लेकर कांग्रेस और विपक्षियों ने संविधान (131वां संशोधन) बिल जो पारित नहीं होने दिया इससे हम सब दुखी है इससे हमारी पार्टी को नुकसान हुआ है इसलिए हम दुखी नहीं है, बल्कि इससे महिलाओं को नुकसान हुआ है।

    कांग्रेस और उनके साथियों को महिलाओं का आक्रोश झेलना होगा। कांग्रेस पार्टी के ऊपर महिला विरोधी दाग चिपक गया है जो कभी हटने वाला नहीं है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा, “महिलाओं को अधिकार नहीं देकर विपक्ष जो उत्साह मना रहे हैं ये तो घोर पाप है…महिलाओं को अधिकार न देकर वो इसे अपनी जीत मानते हैं महिलाओं को आरक्षण देना हमारा दायित्व है। इस बिल को गिराकर वो जश्न मना रहे हैं इससे वे अपनी छवि दिखा रहे हैं…।”

    Share:

  • कांग्रेस ने भारत की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया - केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

    Sat Apr 18 , 2026
    जोधपुर-नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Union Minister Gajendra Singh Shekhawat) ने कहा कि भारत की करोड़ों महिलाओं (Crores of Women of India) का कांग्रेस ने अपमान किया (Congress has Insulted) । महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान (131वां) संशोधन बिल के गिरने पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved