बड़ी खबर

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह का 86 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह का आज सुबह निधन हो गया। वर्ष 1934 जालंधर जिले में जन्में बूटा सिंह राष्ट्रीय राजनीति के एक बड़े चेहरे थे। उनका जन्म 1934 में जालंधर में हुआ था। 86 साल के बूटा सिंह काफी समय से बीमारी चल रहे थे। बूटा सिंह 8 बार लोकसभा के सांसद चुने जा चुके हैं।

राजीव गांधी की सरकार में साल 1986 से 1989 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे। इससे पहले राजीव गांधी की सरकार में ही 1984 से 1986 तक कृषि मंत्री का पदभार संभाला था। इसके अलावा बूटा सिंह 2004 से 2006 तक बिहार के राज्यपाल भी रहे थे। 2007 से 2010 तक मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रहे थे।

Share:

Next Post

ब्रिटेन में लगा पाकिस्तान पर जुर्माना, उच्चायोग के खातों से 450 करोड़ रुपये निकालने का आदेश

Sat Jan 2 , 2021
इस्लामाबाद। ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के खातों से 450 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल करने का आदेश दिया है। यह जुर्माना राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने विदेशी संपत्ति वसूली कंपनी ब्रॉडशीट एलएलसी को भुगतान नहीं किये जाने के एवज में लगाया था। एक स्थानीय अखबार ने इसकी जानकारी दी। पाकिस्तान […]