img-fluid

‘ब्लाउज फाड़ लो’ टिप्पणी पर बवाल, चुनाव प्रचार में कांग्रेस नेता के बयान से केरल की राजनीति गरमाई

April 07, 2026

नई दिल्ली। केरल में विधानसभा चुनाव (Assembly elections in Kerala) से पहले सी पी मैथ्यू की एक आपत्तिजनक टिप्पणी (objectionable comment) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि कांग्रेस के इडुक्की जिला कांग्रेस कमेटी प्रमुख ने चुनाव प्रचार के दौरान महिला कार्यकर्ता को लेकर विवादित बयान दिया।

घटना इडुक्की में हुई, जहां मैथ्यू संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा के उम्मीदवार रॉय के. पॉलोस के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। भाषण के दौरान उन्होंने कथित तौर पर एक पुराने विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि एक महिला कार्यकर्ता को आंदोलन के दौरान अपना ब्लाउज फाड़ने के लिए कहा गया था, ताकि राजनीतिक विरोधियों को मुश्किल में डाला जा सके।



  • वीडियो सामने आने के बाद बढ़ा विवाद

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मैथ्यू यह कहते सुनाई देते हैं कि ऐसी रणनीति अपनाकर विरोधियों के खिलाफ मामले मजबूत किए जा सकते हैं। उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि महिला नेता जरूरत पड़ने पर खुद कपड़े फाड़कर शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

    मंच पर मौजूद थे अन्य नेता

    बयान के दौरान मंच पर केरल कांग्रेस के उपाध्यक्ष जेसन जोसेफ समेत कई नेता मौजूद थे। वीडियो में कुछ नेता मुस्कुराते हुए भी नजर आए, जिससे विवाद और गहरा गया। हालांकि अब तक कांग्रेस नेतृत्व की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    CPI(M) ने साधा निशाना

    CPI(M) ने इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव के दौरान हिंसा भड़काने और कानूनी प्रावधानों के दुरुपयोग की कोशिश कर रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह विरोधियों को फंसाने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
    विवादित टिप्पणी के बाद केरल की चुनावी राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

    Share:

  • बुशरा बीबी के ड्राइवर को संसद भेजने की तैयारी, PTI ने क्यों लिया फैसला

    Tue Apr 7 , 2026
    डेस्क: पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ जेल में बंद पू्र्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के ड्राइवर को संसद भेजने की तैयारी में है. पाकिस्तान में इसकी कवायद शुरू हो गई है. दरअसल, खैबर पख्तूनख्वाह के सीनेटर मुराद सईद की एक सीट रिक्त हुई है. यहां से पीटीआई किसी वफादार को सांसद भेजने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved