
भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि के कारण बड़े पैमानों पर किसानों को नुकसान हुआ है। किसानों की कड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। सीएम शिवराज ने सर्वे कराकर किसानों को जल्द उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। लेकिन इस आसमानी आफत पर सियासत जारी है। कांग्रेस ने सरकार पर किसानों की सुध ना लेने का आरोप लगाते हुए अपने नेताओं को बारिश से बर्बाद फसलों का निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। पीसीसी ने लेटर जारी कर कांग्रेस नेताओं को सभी जिले के समन्वय समिति और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ फसलों के निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। साथ ही किसानों से मिलकर और नुकसान के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर पीसीसी को भेजने को कहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved