
नई दिल्ली। तेज तर्रार छात्र नेता कन्हैया कुमार को कांग्रेस पार्टी ने अपनी छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वह बेगुसराय से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि वह भाजपा के गिरिराज सिंह से चुनाव हार गये थे।
इससे पहले वह 2015 में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पढ़ाई के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीते थे। उस वक्त वह एआईएसएफ में थे। कांग्रेस सांसद और महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष ने कन्हैया कुमार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया का प्रभारी नियुक्त किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved