बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

ब्यावरा के कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का निधन

– कोरोना से पराजित हो गए ब्यावरा के विधायक गोवर्धनसिंह डांगी
ब्यावरा। 21 सितम्बर से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस के लिए एक दु:खद खबर आई है। ब्यावरा से पार्टी के विधायक गोवर्धन दांगी कोरोना से पराजित हो गए। उनका आज सुबह निधन हो गया। पिछले दिनों टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के साथ ही उनकी पत्नी और बेटी कोरोना पॉजिटिव मिली थीं। स्वयं दांगी ने अपने कोरोना संक्रमण की जानकारी ट्वीट कर दी थी और लोगों से अपील की थी कि वे अपना टेस्ट कराएं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई नेताओं ने दु:ख व्यक्त किया है।
अब प्रदेश की 28  सीटें हुईं रिक्त
230 सीटों वाली विधानसभा में 27 सीटें रिक्त थीं, जिन पर उपचुनाव की तैयारियां हो रही थीं। विधायक दांगी के निधन के बाद अब 28 सीटें रिक्त हो गई हैं। अब उपचुनाव में ब्यावरा-राजगढ़ सीट पर भी चुनाव होगा।

Share:

Next Post

लंदनः भारतीय मूल की महापौर प्रत्याशी को हटाया, जानिए क्या रहे कारण

Tue Sep 15 , 2020
लंदन। भारतीय मूल की कारोबारी एवं कार्यकर्ता को लंदन महापौर के भावी प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को हटा दिया गया है. पूर्व में एक समुदाय के खिलाफ की गई टिप्पणी के सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। लिबरल डेमोक्रेट प्रत्याशी के तौर पर लंदन की रहने वाली उद्योगपति गीता सिद्धू रॉब को […]