img-fluid

कांग्रेस विधायक राणा गुरमीत सोढ़ी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, थामा भाजपा का हाथ

December 21, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मंत्री और गुरुहरसहाए के कांग्रेस विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी प्रधान सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वे पार्टी में चल रही कलह से परेशान हैं।

फिरोजपुर के गुरूहरसहाय विधानसभा से राणा गुरमीत सिंह सोढी कांग्रेस से लगातार चार बार विधायक रहे हैं। वे 40 साल तक कांग्रेस में रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में वे खेलमंत्री थे। 2002 से लेकर 2017 तक वे गुरूहरसहाय से विधानसभा चुनाव जीतते आए हैं। कैप्टन से अच्छे संबंध के चलते वे भाजपा में शामिल हुए हैं।


दिल्ली में हुए भाजपा में शामिल
सोढ़ी दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने पंजाब के हित में यह फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ही पंजाब को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य की सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव को दांव पर लगा दिया है। कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष छवि अब पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

कांग्रेस में यह अंदरूनी कलह पंजाब में खतरनाक स्थिति पैदा कर रही है। नवजोत सिद्धू से विवाद के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था और पंजाब में चरणजीत चन्नी की सरकार बनी थी। इसके बाद मंत्रिमंडल भी नया बनाया गया था। इसमें कैप्टन सरकार में खेल मामलों के मंत्री रह चुके राणा सोढ़ी को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया था। चन्नी के सीएम बनने के बाद राहुल गांधी ने राणा सोढ़ी से मुलाकात भी की थी।

Share:

  • पंजाब में Congress को झटका, विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी BJP में शामिल

    Tue Dec 21 , 2021
    नई दिल्ली । पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के नेता एवं विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी (MLA Rana Gurmeet Singh Sodhi) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। सोढ़ी ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। भाजपा में शामिल होने के बाद सोढ़ी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved