img-fluid

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान, कहा- पार्टी सत्ता में आई तो ऐसे होंगी 2 लाख भर्तियां

April 04, 2024

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) को लेकर चुनावी शोर है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणभूमि में कूद पड़ी हैं। दलों की ओर से वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह वादे किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Rajya Sabha MP Deepender Singh Hooda) ने गुरुवार को छात्रों से संवाद में भर्ती की प्रक्रिया बताई। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो इस तरह से 2 लाख भर्तियां होंगी।


इस तरह से होंगी भर्तियां
1. पक्की, योग्यतानुसार पारदर्शी, समयबद्ध और व्यापक भर्तियां करना कांग्रेस का मकसद है। प्रदेश के अलग-अलग विभागों में खाली पड़े सभी 2 लाख पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।
2. भर्तियों में किसी भी तरह की हुई अनियमितता के लिए सिर्फ बाहरी एजेंसियों को नहीं, बल्कि सीधे तौर पर HSSC-HPSC में बैठे अधिकारियों, सदस्यों और चेयरमैन को भी जिम्मेदार माना जाएगा।
3. टाइम बाउंड भर्तियां करवाने के लिए हर भर्ती के लिए अलग OSD की नियुक्ति होगी। किसी भी भर्ती की परीक्षा या रिजल्ट एक भी दिन लेट होने पर सीधे OSD की छुट्टी होगी।
4. हरेक भर्ती के फॉर्म के साथ उसका पूरा कैलेंडर भी जारी होगा। HSSC-HPSC के साथ-साथ कैलेंडर की पालना करने की जिम्मेदारी OSD की भी होगी।
5. किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने को लेकर भर्तियों के लिए अलग कमेटी बनेगी। भर्ती संबंधी शिकायतों के लिए कमेटी की फोन लाइन 24 घंटे सातों दिन खुली रहेगी।
6. ग्रुप सी-डी में इंटरव्यू खत्म करने की कांग्रेस ने शुरुआत की थी। ग्रुप-सी और डी में भविष्य में भी कोई इंटरव्यू नहीं होगा।
7. ग्रुप-1, 2 के इंटरव्यू में पूर्ण पारदर्शिता लाने के लिए कदम उठाए जाएंगे, ताकि इंटरव्यू में किसी तरह के पक्षपात या गड़बड़ी की संभावना न हो।
8. किसी अन्य भर्ती पेपर से प्रश्न कॉपी करने को भी पेपर लीक की श्रेणी में गिना जाएगा और इस पर भी पेपर लीक जैसी कानूनी कार्रवाई होगी।
9. किसी भी भर्ती का पेपर लीक होने पर एजेंसी के साथ-साथ सेक्रेटरी से लेकर पूरे कमीशन की जांच होगी।
10. दूसरी बार पेपर लीक या भर्ती में गड़बड़ी होने की सूरत में भर्ती कमीशन को बर्खास्त करके पुनर्गठित किया जाएगा।

Share:

  • कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ और अनिल शर्मा तथा राजद नेता उपेंद्र प्रसाद हो गए भाजपा में शामिल

    Thu Apr 4 , 2024
    नई दिल्ली । कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ और अनिल शर्मा (Congress Leaders Gaurav Vallabh and Anil Sharma) तथा राजद नेता उपेंद्र प्रसाद (RJD Leader Upendra Prasad) भाजपा में शामिल हो गए (Joined BJP) । लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ और बिहार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved