img-fluid

कांग्रेस के मुस्लिम विधायक की मांग- गाय को घोषित करें राष्ट्रीय पशु

February 17, 2026

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा (MP Assembly) में एक अलग ही राजनीतिक बहस देखने को मिली, जब कांग्रेस (Congress) के मुस्लिम विधायक (Muslim MLA) ने गाय (Cow) को राष्ट्रीय पशु (National Animal) घोषित करने की मांग उठा दी. इस मांग पर भाजपा (BJP) विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले मस्जिदों में जाकर इस पर सहमति बनाएं.

कांग्रेस विधायक आतिफ अकिल ने विधानसभा में अपना संकल्प पेश करते हुए मांग की कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर गाय की मौत हो जाए तो उसका अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए और चमड़े का व्यापार भी बंद होना चाहिए.


  • आतिफ अकिल ने इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “साल 2017 में मेरे पिता ने भी यही अशासकीय संकल्प लगाया था. उस वक्त भाजपा की ही सरकार थी, फिर भी यह संकल्प पारित नहीं हुआ था. इससे साफ है कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है.”

    कांग्रेस विधायक की इस मांग पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “आतिफ अकिल को मस्जिद में जाकर मुस्लिम समुदाय से यह संकल्प प्रस्ताव पास कराना चाहिए. अगर वह ऐसा कर लेंगे, तो गाय अपने आप राष्ट्रीय पशु घोषित हो जाएगी.”

    रामेश्वर शर्मा ने सवाल उठाया, “गौ माता को काटने वाला कसाई कौन है? जिस दिन मस्जिद में नमाज के बाद अल्लाह की कसम खाकर सभी मुसलमान यह तय कर दें कि किसी भी कीमत पर गाय नहीं काटने दी जाएगी, उस दिन कोई माई का लाल गाय को हाथ नहीं लगा सकता.” उन्होंने आतिफ अकिल को सलाह देते हुए कहा कि वह मस्जिदों में मौलवियों से भी इस बारे में बात करें.

    Share:

  • सोनिया गांधी मुझे बना रही थीं मुख्यमंत्री, राहुल गांधी बने रोड़ा… हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा

    Tue Feb 17 , 2026
    नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि 2014 में सोनिया गांधी ने उन्हें सीएम पद की शपथ लेने की तारीख तय करने को कहा था. क्योंकि उन्हें 58 विधायकों का समर्थन प्राप्त था. इसी बीच USA से राहुल गांधी का एक फोन पार्टी नेताओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved