img-fluid

कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ पर बोले राहुल गांधी, “मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है”

August 30, 2025

नई दिल्‍ली । कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पटना (Patna) में पार्टी की बिहार यूनिट के ऑफिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के आगे, असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। कांग्रेस सत्य और संविधान की रक्षा करती रहेगी। दरअसल, राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से संबंधित एक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इसके विरोध में बीजेपी की ओर से पटना में निकाले गए मार्च के दौरान आज भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरभंगा में पीएम मोदी की दिवंगत मां के लिए अपशब्द बोले जाने की घटना के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम तक मार्च निकाला। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम के अंदर तोड़फोड़ की और उसके कार्यकर्ताओं पर हमला किया। वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘सत्य और अहिंसा के आगे, असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है। हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।’


  • अमित शाह भी भड़के
    यात्रा का आज 13वां दिन है। यह शुक्रवार सुबह बेतिया से शुरू हुई और दोपहर के समय गोपालगंज पहुंची। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां के लिए कहे गए अपशब्दों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। शाह ने दावा किया कि बिहार में राहुल गांधी की घुसपैठिया बचाओ यात्रा के साथ उनकी राजनीति निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने राजभवन की नवनिर्मित इकाई ब्रह्मपुत्र का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘अगर राहुल गांधी में थोड़ी भी शर्म बची है तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए। देश उन्हें और उनकी पार्टी को घृणा से देख रहा है।’ शाह और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर गुरुवार को भी निशाना साधा था।

    Share:

  • बच्चों को भी जंग में उतारेगा रूस! लड़ाई के लिए ऐसे चमकाए जा रहे

    Sat Aug 30 , 2025
    डेस्क: रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच युद्ध लंबे समय से चल रहा है. इसी बीच रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) अब सात साल के बच्चों (Children) को ड्रोन युद्ध (Drone Warfare) में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं. यूक्रेन की राजधानी कीव (Kiev) में गुरुवार को एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved