
उज्जैन। केडी गेट से इमली तिराहा तक चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। कांग्रेस द्वारा यहाँ के रहवासियों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते कल सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। धरना स्थल पर सद्बुद्धि यज्ञ पार्षद सपना सांखला एवं अशोक भाटी की मौजूदगी में किया गया। ललित बम ने बताया कि कांग्रेस चौड़ीकरण के विरोध में नहीं है, विकास कार्य होना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार को आम लोगों की आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं को भी समझना चाहिए। अशोक भाटी ने बताया कि केडी गेट से इमली तिराहा तक करीब 500 मकान चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं और किसी को भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा है, जबकि पूर्व में भी गोपाल मंदिर से केडी गेट के रहवासियों को मुआवजा दिया गया है तो इन लोगों को मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved