
भोपाल। मध्यप्रदेश में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। एक तरफ प्रदेश की शिवराज सरकार सभी को साधने के लिए कहीं बड़े ऐलान कर रही है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह भी आए दिन कहीं सभाओं को संबोधित कर रहे हैं और बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।
इन सब के बीच अब खबर आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अक्षध्य कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अरुण यादव, सुरेश पचौरी, डॉक्टर गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति, कांतिलाल भूरिया, शोभा ओझा, बाला बच्चन, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र चौधरी, अजय सिंह राहुल भैया, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा, विवेक तंखा, रामेश्वर नीखरा, पी सिंह कक्काजू और महेंद्र जोशी मौजूद थे।
बैठक में एक जुट रहने का सन्देश दिया गया। सबको समन्वय के साथ काम करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश की 230 सीटों की सर्वे रिपोर्ट रखी गई। दिग्विजय सिंह ने दी थी 66 सीटों की सर्वे रिपोर्ट। बैठक के बाद विधायक कांतिलाल भूरिया का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, संगठन के चुनाव को देखते हुए सबको अलग-अलग जवाबदारी दी है। बूथ वाइज सब जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी षड्यंत्र कर है बूथ पर नकली मतदाता जोड़ रही। सभी रिपोर्ट सर्वे की रखी गई बैठक। सिटिंग MLA की प्रदेश में बढ़िया स्थिति। भाजपा के MLA जहां पर वहां पर अच्छे आदमी को हम कर रहे तैयार। जीत कर आए हमारे प्रत्याशी। इस बार 150 सीट लेकर आएगी कांग्रेस।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved