
इंदौर। आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस सेवादल ने मंत्री शाह का पुतला इंदौर में फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा प्रदर्शन कर रहे नेतागणों ने कर्नल सोफिया की तस्वीर गांधी प्रतिमा स्थल पर लगाई और उनका दूध व गंगाजल से अभिषेक किया। इसके अलावा शहर महिला कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया और मंत्री शाह का पुतला जलाया।
महिला कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि मंत्री शाह पहले भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके है। उनसे मंत्री पद छिना जाना चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौकसे ने कहा कि शाह मंत्री क्या विधायक पद के योग्य भी नहीं है। उन्हें तो भाजपा को निष्कासित किया जाना चाहिए। उन्होंने भारतीय सेना का अपमान किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved