img-fluid

कांग्रेस देश से माफी मांगे…BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

August 15, 2026

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ गायन को लेकर राजनीति गरमा गई है. बीजेपी के राज्यसभा सासंद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर वंदे मातरम् का अपमान करने का आरोप लगाया और कांग्रेस आलाकमान से मांफी की मांग की है. वहीं कांग्रेस ने गाने में किसी भी तरह की बाधा डालने और उसके अपमान के आरोपों को खारिज किया.

बीजेपी सासंद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् 14-15 अगस्त 1947 की रात स्वतंत्र भारत की पहली संविधान सभा जब शुरू हुई थी तो इसी वंदे मातरम् गीत के साथ प्रारंभ हुई थी. वही वंदे मातरम् जिसे गाते हुए लाखों लोगों ने लाठियां, गोलियां खाईं और हजारों लोग फांसी के फंदे पर झूल गए. इसे कांग्रेस की सत्ता की सुविधा और सत्ता लोलुपता की राजनीति ने अपनी तुष्टिकरण और कट्टरवादी ताकतों के आगे कुर्बान करके एक-चौथाई कर दिया था.’


  • BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
    उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से करोड़ों-करोड़ों भारतवासियों की भावनाओं के अनुरूप ये पहला स्वतंत्रता दिवस है जब वंदे मातरम् संपूर्ण रूप में गाया गया, लेकिन उसी के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण दृश्य देखने को मिला. जब कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम् गीत गाया जा रहा था, उस समय कांग्रेस की सुप्रीम लीडर सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बहुत ही आपत्तिजनक तरीके से असम्मान व्यक्त करते हुए, एक-दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आए और किसी को बुलाते हुए नजर आए.’

    बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘वंदे मातरम के गायन के दौरान कोई व्यक्ति उन्हें आकर कुछ बता भी रहा था और वो लोग एक-दूसरे को इशारे भी कर रहे थे. यह राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के प्रति उनका अपमान है, जिससे करोड़ों-करोड़ों भारतवासी बहुत आघात महसूस कर रहे हैं. ये दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अभी भी संभवत: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को संपूर्ण रूप से स्वीकार नहीं कर पाई है.

    सुधांशु त्रिवेदी ने माफी की मांग की
    उन्होंने कहा, ‘हम कांग्रेस के सर्वोच्च नेतृत्व के इस आचरण की निंदा करते हैं और ये अपेक्षा करते हैं कि कांग्रेस पार्टी देश से इसके लिए माफी मांगे और यह स्पष्टीकरण दे कि उन्होंने ऐसा आचरण क्यों किया? यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो संविधान के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति उनकी श्रद्धा और करोड़ों भारतवासियों के मान-सम्मान के प्रति उनके विश्वास पर गहरा प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है.’

    बीजेपी ने ये भी आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरों के गायन पर आपत्ति जताई. कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि गांधी केवल पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी लाने को कह रही थीं क्योंकि वह काफी देर से खड़े थे. कांग्रेस ने ये भी कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाए गए.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved