
भोपाल। किसानों की मांगों को लेकरमप्र किसान कांग्रेस के नेेेतृत्व में 24 फरवरी से किसान कांग्रेस पद यात्रा का प्रारंभ भिंड जिले के गोहद से किया है। यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरती हुई 11 मार्च, 2022 को भोपाल पहुंचेगी जहां यात्रा का समापन होगा। मप्र किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है, किसानों को खाद-बीज, बिजली आदि समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। भाजपा सरकार ने किसानों की कर्जमाफी को रोक कर सभी किसानों के साथ कुठाराघात किया है।
गुर्जर ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की मुख्य मांगों को लेकर निकाली जा रही किसान कांग्रेस यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा फसल समर्थन मूल्य को कानूनी जामा पहनाने, 10 एचपी तक बिजली फ्री करने, पंजीयन शर्तें हटाकर सभी किसानों की फसलें समर्थन मूल्य पर खरीद की जाने आदि मांगों को लेकर पद यात्रा शुरू की गई है। ताकि किसानों की आवाज की गूंज सरकार के कान तक पहुंच सके और वे अपने न्याय की गुहार लगा सकें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved