
इंदौर। भाजपा एक ओर अपनी चुनावी तैयारियां कर रही हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस ने अब विरोध करना शुरू कर दिया है। तीन नंबर से इस बार दावेदारी कर रहे पिंटू जोशी ने भी मैदान पकड़ लिया है। कल युवक कांग्रेस द्वारा झोनल कार्यालय के घेराव में वे भी नजर आए और नगर निगम के अधिकारियों पर काम में नियमितता, लेटलतीफी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
तीन नंबर में ही विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बूथ-बूथ जाकर समस्याएं हल करने के लिए अभियान शुरू किया है, लेकिन उनके पीछे-पीछे इस अभियान की हकीकत बताने के लिए पिंटू ने वार्ड स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को लगाकर मैदानी हकीकत की सूची बनाना शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved