
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं कांग्रेस ने अब तक प्रचार का शंखनाद नहीं किया है, जिससे लगता है कि हिमाचल की तरह गुजरात में भी कांग्रेस ने भाजपा को वॉकओवर दे दिया है।
गुजरात में आज से भाजपा का तूफानी प्रचार… मोदी के दौरे से पहले माहौल बनाएंगे 50 बड़े नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले चरण में 3 दिन तक तूफानी प्रचार करेंगे। इस दौरान उनकी 8 से 10 सभाएं होंगी। मोदी के दौरे से पहले राज्य में भाजपा का माहौल बनाने के लिए भाजपाशासित 4 राज्यों के मुख्यमंत्री, 50 केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सभी कद्दावर नेता आज से तूफानी प्रचार करेंगे। लगभग 90 विधानसभा सीटों पर यह नेता सभाएं लेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved