भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र लाएगी कांग्रेस

  • जुटाए जाएंगे तथ्य, कमलनाथ ने सौंपी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को जिम्मेदारी

भोपाल। मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी मध्य प्रदेश कांग्रेस शिवराज सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसके लिए जल्द ही जन आंदोलन शुरू किए जाएंगे। साथ ही भाजपा सरकार के विरुद्ध आरोप पत्र भी जारी किया जाएगा। आरोप पत्र तैयार करने का जिम्मा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को सौंपा है। वे विधायकों से चर्चा करने के साथ अन्य माध्यमों से तथ्य जुटाएंगे और फिर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।



प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि आरोप पत्र सहित अन्य कमेटियों का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने गठन कर दिया है। ये समितियां अपने स्तर पर तथ्य जुटाकर प्रतिवेदन तैयार करेंगी। आरोप पत्र समिति का अध्यक्ष अजय सिंह को बनाया गया है। वे विधायकों से चर्चा करने के अलावा अन्य माध्यमों से भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग पर हो रहे अत्याचार सहित अन्य मुद्दों पर आरोप पत्र तैयार करेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस ने भाजपा सरकार के विरुद्ध आरोप पत्र जारी किया था। सत्ता में आने के बाद कुछ विषयों पर जांच भी प्रारंभ कराई थी लेकिन निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सत्ता परिवर्तन हो गया। आरोप पत्र में कन्या विवाह योजना में हुई गड़बड़ी सहित अन्य योजनाओं को शामिल किया जाएगा।

Share:

Next Post

मध्य प्रदेश में तैयार हो रहा लैंड बैंक

Mon May 23 , 2022
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां जोरों पर जनवरी में इंदौर में होगा आयोजन, बड़े पैमाने पर निवेश के दावे को देखकर हो रही तैयारी भोपाल। प्रदेश सरकार जनवरी में इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट करने जा रही है। इसको लेकर प्रशासन और इस समिट से जुड़े विभागों ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी […]