
भोपाल। भाजपा (BJP) द्वारा लाड़ली बहना (Ladli Behn Yojna) के मास्टर स्ट्रोक से विचलित कांग्रेस (Congress) आगामी चुनाव को लेकर आज कोई बड़ी घोषणा कर सकती है,जिसमें किसानों को मुफ्त बिजली का तोहफा भी शामिल है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) आज एक पत्रकार परिषद में चुनावी घोषणाओं के ऐलान की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले कांग्रेस द्वारा आज अपना वचन पत्र जारी किए जाने की खबरें थीं, लेकिन फिलहाल वचन पत्र के लिए कांग्रेस इंतजार करना चाहती है, लेकिन भाजपा वचन पत्र में शामिल लुभावनी घोषणा न कर दे इसलिए कांग्रेस पहले ही अपनी घोषणाओं का ऐलान करना चाहती है
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved