img-fluid

बंधक बनाकर पीटे गए मजदूर को विधिक सहित अन्य सहायता देगी कांग्रेस

January 01, 2024

इन्दौर। सियागंज में हम्माली करने वाले युवक को व्यापारी द्वारा बंधक बनाकर रातभर पीटने और आरोपियों को थाने से जल्द छोडऩे के बाद घायल मजदूर के घर पहुंचे कांग्रेसियों ने आक्रोश प्रकट करते हुए उसे विधिक सहित अन्य सहायता देने का आश्वासन दिया है।


  • शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के निर्देश पर कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधि मंडल सियागंज व्यापारी द्वारा अपने यहां हम्माली करने वाले मजदूर राजपाल यादव के निवास पर पहुंचा। व्यापारी के यहां से काम छोडऩे के बाद तालीबानी अंदाज में युवक का अपहरण कर उसे रातभर गोडाउन में बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आने पर आरोपियों पर दर्ज हुए प्रकरण के बाद उन्हें थाने से जल्द छोडऩे के बाद आक्रोशित कांग्रेसियों ने घटना की निंदा करते हुए घायल युवक का हालचाल जाना और उसे हर प्रकार से मदद करने के साथ ही उसे विधिक सहायता देने का आश्वासन भी दिया। कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं कि तो वह उक्त मामले में आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव, गिरीश जोशी, विवेक खंडेलवाल, आशीष यादव के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

    Share:

  • निगम की मुहिम, जब्त सामानों से गोदाम लबालब

    Mon Jan 1 , 2024
    इंदौर। पिछले कई दिनों से नगर निगम द्वारा शहरभर में कब्जे और अतिक्रमण हटाने की मुहिम जोर-शोर से चलाई जा रही है। अब तक दर्जनों बाजारों में कार्रवाई कर सडक़ों पर फैलाया गया सामान जब्त कर लिया गया है। निगम के गोदाम लबालब हो चुके हैं। राजकुमार ब्रिज के बोगदों में बनाए गए गोदामों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved