img-fluid

मणिपुर में जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए कांग्रेस भेजेगी पर्यवेक्षक, मल्लिकार्जुन खरगे का फैसला

May 17, 2023

नई दिल्ली। हिंसा प्रभावित मणिपुर की स्थिति पर कांग्रेस ने बुधवार को राज्य की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने राज्य में जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए पर्यवेक्षकों को भेजने का फैसला किया। यह फैसला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार की शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करने के बाद फैसला लिया।

उन्होंने कहा- “मणिपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के लोगों की परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वहां के स्थानीय लोगों को किन मुसिबतों का सामना करना पड़ रहा है। जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए हम जल्द ही पर्यवेक्षकों को भेजेंगे।”


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मणिपुर की स्थिति अभी भी चिंताजनक है। उन्होंने कहा- “केंद्र सरकार को राज्य के महौल को सामान्य बनाने के लिए हर संभव कोशिश करना चाहिए। राज्य में शांति स्थापित करने के लिए हर समुदाय की बराबर की हिस्सेदारी है।”

मणिपुर में स्थिति को संभालने के लिए कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना की और वहां राष्ट्रपति शासन लाने की भी मांग की। बता दें कि यह हिंसा तीन मार्च को आदिवासी एकता मार्च के बाद शुरू हुई थी। यह मार्च 10 जिलों में मैतेई समुदाय के अनुसुचित जनजाति में शामिल होने की मांग के खिलाफ निकाला गया था। हिंसा में 73 लोगों की मौत तो वहीं 231 लोग घायल हो गए हैं। करीबन 1,700 घर और धार्मिक स्थलों को जला दिया गया है।

Share:

  • कर्नाटक में भाजपा में शामिल 9 कांग्रेसी हारे

    Wed May 17 , 2023
    मप्र में बढ़ सकती है सिंधिया समर्थकों की मुश्किलें भोपाल। कर्नाटक में भाजपा की हार के बाद अब मध्यप्रदेश में  सिंधिया समर्थकों (Scindia supporters in Madhya Pradesh) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 2019 में कांग्रेस और जेडीएस के टूटे 15 विधायकों में से 12 विधायकों को इस बार टिकट दिया गया था, लेकिन इनमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved