img-fluid

महात्मा गांधी का अपमान करने वालों को काले झंडे दिखाएगी कांग्रेस

January 31, 2022

  • गांधी प्रतिमा को काले रंग से रंगने के विरोध में पर्यटन निगम का किया जायेगा घेराव

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और विख्यात कवि पं. माखन लाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में कांग्रेसजनों ने दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। कांग्रेसजनों द्वारा इसके पूर्व महात्मा गांधी की शहादत को स्मरण करते हुए 74 वें शहीद दिवस पर पुरानी विधानसभा स्थित गांधी की प्रतिमा पर गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम और वैष्णव जन तो तेने कहिए पीर पराई जाने रे के भजन के साथ गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने मांग की है कि यदि एक सप्ताह के भीतर पर्यटन विभाग ने मूर्ति को वापस तामिया रंग में नहीं रंगा तो कांग्रेस पार्टी पर्यटन निगम का घेराव करेगी। साथ ही कहा कि गांधी जी का अपमान करने वालों को काले झंडे दिखाए जाएंगे।
इसकाफोटो पेज पर

Share:

  • 5 फरवरी तक चलेगा भोपाल का बूथ विस्तारक अभियान

    Mon Jan 31 , 2022
    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्षी वीडी शर्मा ने बूथ विस्थारक योजना को 5 फरवरी तक आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के लिए पार्टी ने बूथ विस्तारक योजना शुरू की है, जिसका आज 10 वां दिन है। इस योजना के अंतर्गत काफी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved