img-fluid

भोपाल में प्रदर्शन के लिए इंदौर से निकले कांग्रेसी

February 24, 2026

इंदौर। व्यापारियों (traders) और उद्यमियों (entrepreneurs) से भोपाल (Bhopal) पहुंचकर विधानसभा घेराव आंदोलन (Assembly siege movement) में शामिल होने के आह्वान पर आज शहर के व्यापारी और कांग्रेसी (Congressmen) भी प्रदर्शन में शामिल होने इंदौर (Indore) से निकले। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे।



  • उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आह्वान पर प्रदेश के लगभग सभी जिलों से बड़ी संख्या में व्यापारी और उद्योगपति भोपाल पहुंचेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी मंगलवार सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचकर विधानसभा भवन के घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का कहना है कि प्रदेश के व्यापारी वर्ग में वर्तमान नीतियों को लेकर असंतोष है और वे अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करना चाहते हैं। आंदोलन को लेकर पार्टी संगठन स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समन्वयक संजय पटवर्धन ने बताया कि आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित होगा और इसमें बड़ी संख्या में भागीदारी की संभावना है।

    100 कारों से निकले
    आज भोपाल में होने वाले विधानसभा घेराव को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने भी बड़ी तैयारी की थी। चौकसे अपने साथ शहर से करीब 100 कारों का काफिला लेकर निकले, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल थे। चौकसे के साथ मुख्य रूप से योगेन्द्र मौर्य, दीपू यादव, राजू भदौरिया, सत्यनारायण सलवाडिय़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।

    Share:

  • वानखेड़े में छक्कों की बारिश, वेस्टइंडीज vs जिम्बाब्वे मुकाबले में बना T20 वर्ल्ड कप का महारिकॉर्ड

    Tue Feb 24 , 2026
    नई दिल्ली । मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम ( Wankhede Stadium) में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026)के सुपर 8 मुकाबले में क्रिकेट फैंस (Cricket fans)ने छक्कों की ऐसी बारिश देखी, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम(West Indies cricket team) और ज़िम्बाब्वे की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ( […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved