
इंदौर। उपरोक्त विषय में निवेदन है कि मालवा सहकारी शक्कर कारखाना बरलाई (शिप्रा) की 30.133 हेक्टेयर भूमि के नामांतरण के लिए औद्योगिक एवं निवेश और प्रोत्साहन विभाग द्वारा एसडीएम कार्यालय सविर पर आवेदन किया या एसडीएम कार्यालय सांबर से एक विज्ञप्ति निकाली गई थी। नामांतरण में किसी व्यक्ति या संस्था को कोई आपत्ति हो तो 7 दिवस के अंदर आपत्ति दर्ज कर दे। अंश धारक किसान परिवारजन एवं कांग्रेस पार्टी के द्वारा एस डी एम कार्यालय में विज्ञप्ति की समय सीमा के 7 दिवस के अंदर नामांतरण एवं निर्माण कार्य रोकने के संबंध में आपत्ति दर्ज करवा दी गई है। आपत्ति दर्ज करवाने के बाद भी मालवा सहकारी शक्कर कारखाने की जमीन पर निर्माण कार्य जारी हैं।
अंशधारक किसान परिवारजन और कांग्रेस पार्टी की निम्नलिखित मांगें हैं:-
श्रीमान जिलाधीश महोदय से निवेदन है कि अंश धारक किसान परिवारजन की गंभीर आपत्ती को ध्यान हमे पूर्ण विश्वास है कि आप किसानों मांगों पर विचार कर न्यायपूर्ण कार्रवाई करेंगे। हमारी समस्त मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी अंशधारक किसानों के साथ उग्र आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जबाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी। विपिन वानखेड़े अध्यक्ष, इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी इंदौर पूर्व विधायक, एवं समस्त अंशधारक किसान प्रतिनिधि।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved