img-fluid

पूर्व केबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के आगमन पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत

November 09, 2022

महिदपुर रोड। प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंगलवार की सुबह नगर आगमन पर अलग-अलग स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों के नेतृत्व में स्वागत किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रतापसिंह गुर तथा जिला पंचायत सदस्य दलजीत गुर के नेतृत्व में गुर नेस्ट पर स्वागत किया। इस दौरान विधायक सज्जन वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा जो उज्जैन जिले में आगमन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पुजारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष धारासिंह जाट, नगर अध्यक्ष राधेश्याम कारा, संतोष विश्वकर्मा, अंकित शर्मा, मोहित जीतू मालवीय, प्रतीक वडेरा, ईश्वर वर्मा, भेरू सिंह, राहुल बैरागी, रविन्द्र शर्मा, राहुलसिंह, सुनील शर्मा, राकेश नायक, नरेंद्र सेन, आनंद मसीह कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


दूसरी ओर बस स्टैंड राम मंदिर चौराहे पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान उज्जैन बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी गोविंद गुरु भी वर्मा के साथ मौजूद रहे। स्थानीय स्तर के पार्टी पदाधिकारियों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत शर्मा, जनपद सदस्य कुलदीप सिंह देवड़ा, पत्रकार नरेश शर्मा, पूर्व सरपंच अशोक कारा, सेवा दल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राठौड़, राकेश सेठिया, गोलू मीणा, संजय शर्मा, आबिद भाई, घनश्याम सिंह, नन्नू गुरु, जगदीश परमार, किशोर शर्मा, विशाल सिंह, अर्जुन सिंह, किशोर पंड्या आदि उपस्थित रहे।

Share:

  • 46 करोड रुपए की लागत से बनेगा आष्टा सुजालपुर बाईपास मार्ग, डीपीडब्ल्यूएस स्कूल के आगे बाईपास मार्ग निकलेगा

    Wed Nov 9 , 2022
    जल्द ही 7 करोड़ के किसानों के खाते में आएंगे बाबू पांचाल आष्टा। जल्द ही शहर वासियों को बायपास मार्ग की सौगात मिलने वाली है आष्टा शुजालपुर व भोपाल इंदौर हाईवे को जोडऩे वाले बाईपास को कन्नौद मार्ग से जोड़ा जाएगा इससे वाहन चालकों के साथ.साथ शहर वासियों को भी एक अच्छी सुविधा मिलेगी जल्दी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved