img-fluid

प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए है कांग्रेस का संघर्ष – कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

October 27, 2026


सिरसा । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष (Congress’s Struggle) प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए है (Is aimed at protecting every Citizen’s Right to Vote) ।


  • सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सांसद ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस वोट के अधिकार, चुनावी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। इसी क्रम में एक नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित रैली में हरियाणा, उत्तराखंड सहित देशभर से लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

    कुमारी सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध हैं। लोकतंत्र में सत्तापक्ष के साथ विपक्ष को भी अपनी बात रखने, सरकार की नीतियों का विरोध करने और जनता से जुड़े सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज से घबराई हुई है और राजनीतिक विरोध को दबाने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस की रैली को लेकर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया दर्शाती है कि सरकार विपक्ष के सवालों से असहज है।

    कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और कथित वोट चोरी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। इन आरोपों पर निष्पक्ष और पारदर्शी जवाब मिलना आवश्यक है, क्योंकि लोकतंत्र की मजबूती चुनावी व्यवस्था पर जनता के विश्वास से जुड़ी है। कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए है।

    कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में विभाजन पैदा करने और लोगों को एक-दूसरे के विरुद्ध खड़ा करने की राजनीति करती रही है, लेकिन देश की जनता अब ऐसी नीतियों को समझ चुकी है। सरकार को जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के बजाय बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर जवाब देना चाहिए।

    सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि एक नवंबर की रैली के माध्यम से कांग्रेस चुनावी पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और विपक्ष की लोकतांत्रिक भूमिका जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी। बड़ी जनभागीदारी लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जनता की जागरूकता का संदेश देगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रामलीला मैदान की रैली लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार से जुड़े सवालों को मजबूती से सामने लाएगी।

    Share:

  • महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को मिलेगी 5000 रुपये की अग्रिम वित्तीय सहायता

    Tue Oct 27 , 2026
    मुंबई । महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों (15 Million Farmers in Maharashtra) को 5000 रुपये की अग्रिम वित्तीय सहायता मिलेगी (Will receive an advance financial assistance of Rs. 5000) । महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के करीब 1.5 करोड़ सूखा प्रभावित किसानों को 5,000 रुपये की अग्रिम वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved