img-fluid

चंदौली में ट्रेन पलटने की साजिश, संभल में खामनेई की मौत पर ‘कोहराम’

March 01, 2026

लखनऊ: चंदौली (Chandauli) के जीवनाथपुर स्टेशन (Jeevanathpur Station) के पास शनिवार रात एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई. अज्ञात शरारती तत्वों ने दानापुर से बेंगलुरु जा रही स्पेशल ट्रेन को गिराने के मकसद से रेलवे ट्रैक पर लोहे के टुकड़े फेंक दिए थे. ट्रेन के पायलट ने लोहे से टकराने की आवाज सुनते ही सूझबूझ दिखाई और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस और रेलवे प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात तत्वों की तलाश में जुट गया है.


  • ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के विरोध में संभल के सिरसी में हजारों की संख्या में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए. इमामबाड़े पर हजारों लोगों ने ‘लबबैक या हुसैन’ और ‘नारा-ए-तकबीर’ के नारे लगाए. शिया धर्मगुरु प्रोफेसर आबिद हुसैन हैदरी ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने खामनेई को इसलिए शहीद किया क्योंकि वह मजलूमों की आवाज थे. उन्होंने खामनेई के मिशन को जारी रखने का संकल्प लिया.

    Share:

  • ईरान में जामकरान मस्जिद पर फहराया गया लाल झंडा, मतलब अमेरिका-इजरायल से खून का...

    Sun Mar 1 , 2026
    डेस्क: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच टकराव अब खुली जंग में बदलता दिख रहा है. ईरान इजरायल युद्ध में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है, जिसके बाद हालात और ज्यादा भड़क गए हैं. ईरान में जामकरान मस्जिद पर लाल झंडाफहराया गया है, जिसका मतलब है खून का बदला खून से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved