img-fluid

दोस्त के घर में घुस कॉन्स्टेबल ने पत्नी से किया रेप; आरोपी गिरफ्तार

December 07, 2025

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior mp) में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां देहात के घाटीगांव क्षेत्र में दतिया पुलिस (Datia Police) कंट्रोल रूम में तैनात 34 वर्षीय आरक्षक ने अपने ही दोस्त की पत्नी से रेप (rape of friend’s wife)  किया। घटना शाम करीब 7 बजे की है। महिला के शोर मचाने पर पति मौके पर पहुंचा तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को हाईवे से गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने पति के साथ घाटीगांव क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। शाम को उसका पति बाजार गया था। इसी दौरान आरोपी मधुराज जाटव उनके घर पहुंचा। पहचान होने के कारण महिला ने उसे अंदर बैठाया। कुछ देर बाद उसने अचानक महिला का हाथ पकड़कर उसे जबरन कमरे में खींच लिया और दरवाजा बंद कर रेप किया।



पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर उसका पति घर पहुंच गया। पति को देखते ही आरोपी उसे धक्का दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। दंपती ने तुरंत घाटीगांव थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। संभावित ठिकानों पर दबिश के दौरान पुलिस को वह हाईवे पर मिला, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी शेखर दुबे ने बताया कि पीड़िता कि शिकायत पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share:

  • पहले बड़े फैसलों के पीछे राजनैतिक स्वार्थ होता था, अब नेशनल गोल के लिए होते हैं रिफॉर्म: PM मोदी

    Sun Dec 7 , 2025
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को एक समिट में भारत (India) में आए बदलावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब भारत में रिफॉर्म्स रिएक्शनरी (Reforms Reactionary) होते थे, यानी कि बड़े फैसलों के पीछे या तो राजनैतिक स्वार्थ होता था या फिर किसी क्राइसिस को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved