जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद है इन फलों का सेवन, इम्यूनिटी और यौन शक्ति दोनों के लिए रामबाण

डेस्क। स्वस्थ और रोगमुक्त जीवन के लिए सभी लोगों को आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करने के साथ रोजाना कम से कम एक मौसमी फल का सेवन जरूर करना चाहिए। खान-पान की आदतें सीधे तौर पर स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। विशेषकर फलों से शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। हर मौसम में आपको कई ऐसे फल मिल जाते हैं जिनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। हालांकि यहां ध्यान देने की बात यह है कि पुरुषों और महिलाओं का स्वास्थ्य और स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता भिन्न हो सकती है।

आहार और पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को रोजाना तमाम प्रकार के पोषक तत्वों जैसे विटामिन-ए, बी, सी, डी, ई, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि की आवश्यकता होती है। अक्सर भोजन से इनकी पूर्ति नहीं हो पाती है, यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना फलों के सेवन की सलाह दी जाती है। फलों से कई तरह के प्रोटीन और विटामिन्स आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।

एक कीवी : कोरोना काल में कीवी की मांग तेजी से बढ़ी है। इस फल को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जिससे इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है। यह थकान से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके अलावा यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में भी फायदेमंद होता है। यानी कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के साथ यह फल यौन शक्ति के लिए भी काफी फायदेमंद माना जा सकता है।


सेब : पुरानी कहावत रही है, रोजाना एक सेब का सेवन आपको डॉक्टर से दूर रखता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण सेब शरीर की कमजोरी को दूर भगाता है और यौन शक्ति को भी मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण प्रतिरक्षा तंत्र की सुरक्षा करने और उसे मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। पुरुषों को नियमित रूप से एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। सेब का सेवन पाचन समस्याओं को ठीक करने में भी कारगर हो सकता है।

अनार : अनार को सेहत के लिए सबसे फायदेमंद फलों में से एक माना जाता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। नियमित रूप से अनार के जूस के सेवन से पाचन तंत्र और हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा यह हड्डियों और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अनार का जूस पुरुषों में नपुंसकता के इलाज में भी लाभदायक होता है। शरीर को तेजी से ऊर्जा प्रदान करने में इस फल से बेहतर और क्या हो सकता है?

केला : आसानी से और लगभग हर मौसम में उपलब्ध यह फल सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि पुरुषों को प्रतिदिन केले का सेवन करना चाहिए। इसमें ब्रोमलिन एंजाइम होते हैं, जो सेक्सुअल पॉवर को बढ़ाते हैं और साथ ही यह पुरुषों में नपुंसकता की समस्या को भी दूर करते हैं। यह शरीर के लिए और भी कई तरह से फायदेमंद होता है।त्वरित ऊर्जा प्राप्त करने के लिए केले का सेवन सबसे बेहतर विकल्प माना जा सकता है। बॉडाबिल्डरों के बीच केले को सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है।

Share:

Next Post

भारी बारिश के चलते कई कच्‍चे मकान गिरे

Tue Jul 27 , 2021
जबलपुर। जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश (Rain) के चलते जहां किसानों (farmers) के चेहरे खिल गए हैं तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों (rural areas)  में कच्ची मिट्टी के बने मकान गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सिहोरा नगर पालिका परिषद के अंर्तगत आने वाले वार्ड क्रमांक 9 शिवाजी वार्ड के […]