img-fluid

भागीरथपुरा में दूषित पानी ने ली एक और जान, मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग ने साधी चुप्पी

January 06, 2026

इंदौर। भागीरथपुरा (Bhagirathpura) क्षेत्र में दूषित पानी पीने से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में संदिग्ध मौतों की संख्या बढ़कर अब 18 हो गई है। हालांकि, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक तौर पर अभी तक इन मौतों की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों और स्थिति की जांच कर रहा है।

ताजा मामला कुलकर्णी भट्टा निवासी हर्कुवर घुरैया का है। परिजनों के अनुसार, वे 20 दिसंबर से अपनी बेटी निर्मला कोरी के पास भागीरथपुरा रहने आई थीं। 30 दिसंबर को अचानक उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद बेटी ने पास के मेडिकल स्टोर से दवाई लाकर दी और उन्हें वापस उनके बेटे सुनील के घर कुलकर्णी भट्टा छोड़ दिया।


  • 1 जनवरी को फिर से तबीयत बिगड़ने पर तीन पुलिया स्थित मेडिकल से दवाई लाई गई, लेकिन रात 12 बजे के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। अंततः सुबह 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। पूरा मामला फिलहाल जांच के घेरे में है।

    Share:

  • सर्दियों में सेहत के लिए बेहद लाभकारी है आंवला, इस तरह सेवन करने से मिलेंगे गजब के फायदे

    Wed Jan 7 , 2026
    नई दिल्ली। मामूली सा दिखने वाला आंवला (Amla Benifits) सेहत का खजाना है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कई राज्यों में इसे ‘आंवला की’ के नाम से भी जाना जाता है। आंवला विटामिन C का अच्छा स्रोत है। ज्यादातर आयुर्वेदिक दवाइयों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। आंवला में विटामिन्स (vitamins) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved