
पत्नी-बच्चों की पहले हो चुकी मौत, आत्महत्या के कारण का पता लगा रही पुलिस
इंदौर। राजेंद्र नगर क्षेत्र (Rajendra Nagar Area) में नर्मदा प्रोजेक्ट (Narmada Project) के कंट्रोलर ने जहर खाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। पुलिस (Police) आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है। उनके पत्नी-बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी है।
वीर सावरकर नगर (Veer Savarkar Nagar) में रहने वाले 59 साल के विजय पिता श्रीधर धर्माधिकारी के शव को पोस्टमार्टम ( Post mortem) के लिए जिला अस्पताल(District Hospital) पहुंचाया गया। परिजन ने बताया कि वह नर्मदा प्रोजेक्ट में कंट्रोलर थे। उनके दो जुड़वां बच्चे थे, जिनकी पैदा होने के बाद ही मौत हो गई थी। एक लडक़ी 3 साल की थी, वह भी नहीं रही। मौके पर पुलिस तफ्तीश कर रही है कि मौत से पहले उन्होंने कोई सुसाइड नोट (Suicide Note) तो नहीं लिखा। उधर यह भी पता लगाया जा रहा है कि बच्चों की मौत से दु:खी होकर आत्महत्या तो नहीं की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved