img-fluid

मणिपुर घटना को लेकर झारखंड में कांग्रेस विधायक का विवादित बयान

July 23, 2023

रांची (Ranchi)। मणिपुर में महिलाओं से हुई बदसलूकी (Women abused in Manipur) और रेप की घटना आजकल चर्चा में है। मणिपुर से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में भी इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है। इन सबके बीच झारखंड के कांग्रेस विधायक (Congress MLA of Jharkhand) ने विवादित बयान दे दिया है।



बता दें कि जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने मणिपुर घटना को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए भाजपा और भाजपा नेताओं को अपशब्द कह डाले। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में ही ऐसी दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने लोगों को भाजपा से दूरी बनाने की सलाह दी है।

इरफान अंसारी ने कहा कि मणिपुर में इतनी बड़ी घटना हो गई, भाजपा के लोग कहां गए। उन्होंने पूछा कि इस घटना के बाद भाजपा के नेता और भाजपा की सरकार कहां गई? जहां जहां भाजपा की सरकार है, वहां वहां महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं. इस घटना से जनता में काफी आक्रोश है।

विधायक इरफान अंसारी ने इस दौरान भाजपा को लेकर अपशब्द कह डालें. उन्होंने अपशब्द कहते हुए लोगों को भाजपा से दूरी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर लोग अपनी बहनों का सम्मान चाहते हैं, समाज का सम्मान चाहते हैं, तो भाजपा से दूर हट जाएं। उन्होंने लोगों को भाजपा से ना बिकने का आह्नान किया।

Share:

  • भारत और बांग्लादेश टीम का झगड़ा पुराना, कभी वर्ल्ड कप में स्टंप-बैट लेकर भिड़ गए थे खिलाड़ी, 5 बड़े विवाद

    Sun Jul 23 , 2023
    नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बांग्लादेश के खिलाफ खराब अंपायरिंग के कारण काफी गुस्से में दिखीं. आउट होने के बाद उन्होंने बैट स्टंप पर दे मारा. आईसीसी इस मामले में उन पर बैन से लेकर जुर्माना तक लगा सकता है. खराब अंपायरिंग को लेकर उन्होंने सवाल उठाए. इस कारण तीसरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved