img-fluid

पंढरीनाथ क्षेत्र में मकानों को तोडऩे पर विवाद और हंगामा

February 18, 2026

महिलाएं बच्चों के साथ रोती रहीं, निगम अफसरों से पूछा कोर्ट का आदेश बताओ, फिर तोडऩा मकान
इंदौर। पंढरीनाथ क्षेत्र (Pandharinath, area) में सत्यनारायण मंदिर (Satyanarayan Temple) के समीप एक जमीन पर बने मकानों ( houses) को तोडऩे को लेकर खासा हंगामा हुआ। वहां रहने वाले परिवारों का आरोप था कि निगम की टीम उन्हें जबरन वहां से हटाकर उनके घर तोड़ रही है। परिवार के लोगों ने निगम अफसरों से मकान तोडऩे संबंधी कोर्ट आदेश भी मांगे। इस मामले को लेकर खासा हंगामा चलता रहा और महिलाएं मैदान संभालकर अफसरों से सवाल पूछती रहीं। इसी बीच नगर निगम ने पुलिस बल और निगम टीम की मदद से मकानों को तोडऩे की कार्रवाई शुरू की।


  • आज सुबह पंढरीनाथ क्षेत्र में पुलिस बल लेकर निगम का अमला सत्यनारायण मंदिर के समीप पहुंचा और वहां देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। निगम के अधिकारियों का कहना है कि मकान की स्थिति खतरनाक है और उक्त जमीन पर बने मकानों को लेकर न्यायालय में भी प्रकरण चल रहे थे और न्यायालय के आदेश पर ही निगम की टीम कार्रवाई करने उक्त क्षेत्र में पहुंची। वहां बने तीन से चार मकानों का सामान निकालकर सडक़ पर रख दिया गया और इसी दौरान महिलाएं बच्चों के साथ जेसीबी के आगे खड़ी हो गईं और रोने लगीं। कई महिलाएं अधिकारियों से मकान खाली करने के लिए मोहलत मांगती रहीं। इसी बीच कई महिलाओं ने निगम अधिकारियों से कहा कि हमारे मकान खतरनाक हैं तो यह पास की बिल्डिंग इतनी जर्जर आपको नहीं दिखती है क्या? काफी देर तक हंगामा चलता रहा। निगम ने पुलिस बल की मदद से सभी को हटाया और कार्रवाई शुरू कर वहां बने मकानों में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। उक्त जमीन और मकानों को लेकर पिछले कई वर्षों से न्यायालय में मामले चल रहे हैं। मौके पर नगर निगम के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।

    रहवासियों का आरोप- कल घरों पर नोटिस चस्पा किए और आज तोडऩे आ गए
    क्षेत्र के कई महिला-पुरुषों ने निगम अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अचानक निगम का अमला इतनी तेजी से कार्रवाई के लिए क्यों हरकत में आ गया। कल ही निगम द्वारा लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए थे और आज निगम की टीम क्षेत्र में तत्काल कार्रवाई के लिए आ पहुंची। कई रहवासियों का आरोप था कि दबाव के चलते निगम का अमला वहां कार्रवाई करने पहुंचा है। इसको लेकर काफी देर तक विवाद चलता रहा। महिला पुलिसकर्मियों ने वहां जमा महिलाओं की भीड़ को एक तरफ कर मामला शांत कराया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पंढरीनाथ थाने का पुलिस बल मौके पर मौजूद था और साथ ही नगर निगम का रिमूवल अमला भी तैनात था।

    Share:

  • इन्दौर: कालानी नगर से चंदन नगर की सडक़ को लेकर निगम ने दायर की कैवियट

    Wed Feb 18 , 2026
    350 से ज्यादा मकान, दुकान के हिस्से हैं बाधक, 60 फीट चौड़ी बनना है सडक़, आसान होगी राह इन्दौर। कालानी नगर (Kalani Nagar) से चंदन नगर (Chandan Nagar) तक नगर निगम (Municipal council) द्वारा नई सडक़ (road) बनाने की तैयारी की जा रही है, जिसको लेकर कल क्षेत्रीय रहवासियों ने विरोध जताते हुए मानव शृंखला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved