बड़ी खबर

पंजाब के सीएम भगवंत मान को लेकर दफ़्तर में पहले ही दिन हुआ विवाद, ये है इसका कारण

चंडीगढ़ । पंजाब (Punjab) में भगवंत मान (Bhagwant Mann) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद की शपथ लिए महज तीन गुजरे हैं और वे विवादों में आ गए हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के दफ्तर में शहीद भगत सिंह (Shaheed Bhagat Singh) की तस्वीर को लेकर ये सारा विवाद शुरू हुआ है। पीले रंग (बसंती) की पगड़ी में भगत सिंह की इस तस्वीर पर आपत्ति जताई जा रही है। खासकर, फोटो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

भगत सिंह के परिवार के मुताबिक, उनका विजन मायने रखता है, न कि तस्वीर में उनकी पगड़ी का रंग। पंजाब के सीएम भगवंत मान शहीद भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। भगवंत मान ने कहा था कि वे ऐसा पंजाब बनाना चाहते हैं जिसका सपना भगत सिंह ने देखा था। भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह भी शहीद भगत सिंह के गांव खटकंडकलां में आयोजित किया गया था।



शोधकर्ताओं के मुताबिक, सीएम दफ्तर में लगाई गई भगत सिंह की फोटो ‘प्रामाणिक’ नहीं है, बल्कि केवल ‘एक कल्पना’ है। दिल्ली के भगत सिंह रिसोर्स सेंटर के मानद सलाहकार और स्वतंत्रता सेनानी पर कई किताबें लिख चुके चमन लाल कहते हैं, “हमने कई बार स्पष्ट किया है कि भगत सिंह ने कभी बसंती या केसरी पगड़ी नहीं पहनी, यह सब कल्पना है।”

चमन लाल ने बताया, “हमारे पास भगत सिंह की केवल चार ओरिजिनल तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में वह जेल में खुले बालों में बैठे हैं, दूसरी फोटो में वह टोपी पहने हुए हैं और अन्य दो तस्वीरों में भगत सिंह सफेद पगड़ी में दिखाई दे रहे हैं।”

गौरतलब है कि पंजाब चुनाव के नतीजों से पहले, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान ने ऐलान किया था कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो मुख्यमंत्री की फोटो लगाने की परंपरा से अलग हटकर भगत सिंह और डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीरें सरकारी कार्यालयों में लगाई जाएंगी। कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान राजनीति में आने के बाद से ही बसंती पगड़ी पहनते हैं और अपने लगभग हर भाषण में भगत सिंह का जिक्र करते हैं। वे अपना भाषण ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के साथ समाप्त करते हैं।

 

Share:

Next Post

यूक्रेन के नागरिकों ने साबित कर दिया कि वे लड़ना जानते हैं: जेलेंस्की

Sun Mar 20 , 2022
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia Ukraine war) अब भी जारी हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने कुछ ही समय पहले एक वीडियो संबोधन जारी किया है। उस वीडियो का एक अंश यूक्रेनी मीडिया द्वारा प्रसारित किया जा रहा है। जेलेंस्की (Zelensky) ने अपने संबोधन में कहा है […]