विदेश

यूक्रेन के नागरिकों ने साबित कर दिया कि वे लड़ना जानते हैं: जेलेंस्की

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia Ukraine war) अब भी जारी हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने कुछ ही समय पहले एक वीडियो संबोधन जारी किया है। उस वीडियो का एक अंश यूक्रेनी मीडिया द्वारा प्रसारित किया जा रहा है। जेलेंस्की (Zelensky) ने अपने संबोधन में कहा है कि “रूस (Russia) की ओर से यूक्रेन पर आक्रमण का 24वां दिन समाप्त हो गया है। आठ साल की आक्रामकता के बाद, यूक्रेनियन ने साबित कर दिया है कि वे जानते हैं कि विभिन्न क्षेत्रों में और विभिन्न परिस्थितियों में दशकों से लड़ने वाली सेना (Army)की तुलना में अधिक पेशेवर तरीके से कैसे लड़ना है। हम बड़ी संख्या में उनके उपकरण और यूक्रेन(Ukraine) भेजे गए सैनिकों के प्रति बुद्धिमत्ता और साहस के साथ जवाब दे रहे हैं।”



इसके पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने राजधानी मॉस्को में युद्ध के समर्थकों द्वारा की जा रही एक रैली में हिस्सा लेने पहुंचे। मॉस्को पुलिस ने बताया कि दो लाख से अधिक लोग लुझनिकी स्टेडियम के अंदर और इसके चारों ओर मौजूद थे। यूक्रेन से छीने गये क्रीमियाई प्रायद्वीप पर रूस के कब्जे की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर यह रैली की गई। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर अपने हमलों को और तेज कर दिया है। यूक्रेनी समाचार द कीव इंडिपेंडेंट ने बताया कि कीव में रूस के चौतरफा आक्रमण के बाद से चार बच्चों सहित 228 लोग मारे गए हैं।

Share:

Next Post

कर्नाटक के स्कूलों में गीता पढ़ाने को लेकर बनी विवाद की स्‍थ‍िति, हिजाब के बाद अब नई बहस

Sun Mar 20 , 2022
बेंगलूरु । कर्नाटक (Karnataka) में उपजे हिजाब विवाद (Hijab Controversy) के बाद अब राज्य के स्कूलों में गीता पढ़ाने(Teaching Gita in Schools)  को लेकर बहस छिड़ गई है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री ( Karnataka Chief Minister ) बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने कहा कि भगवद गीता (Bhagavad Gita) को स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम (Syllabus School Education)  […]