
इन्दौर। दो दिन पहले नगर निगम की टीमों का कांग्रेस के कई नेताओं से होर्डिंग, पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर विवाद हुए थे और कल रात भी ऐसी ही स्थिति राजेंद्रनगर, माणिकबाग, चोइथराम मंडी क्षेत्र में बनी। करीब आधे घंटे तक विवाद चलता रहा और बाद में निगम की टीमें वहां से रवाना हो गईं।
शिवमहापुराण कथा के होर्डिंग, पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर विधायक संजय शुक्ला ने मोर्चा संभाल लिया था और उनके समर्थकों की निगमकर्मियों से खूब हुज्जत हुई थी। इसके साथ ही माणिकबाग, जूनी इंदौर, भंवरकुआं, खातीवाला टैंक, कलेक्टोरेट, मोतीतबेला क्षेत्र में लगाए गए होर्डिंग पोस्टर हटाने को लेकर भी विवाद हुए थे। कल रात निगम की चार टीमें फिर होर्डिंग, पोस्टर-बैनर हटाने निकली थीं, तो राजेंद्रनगर, चोइथराम मंडी, माणिकबाग, सैफी चौराहा पर होर्डिंग, पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर कांग्रेस के नेताओं का विवाद हो गया। दो दिन पहले भी निगम टीमों ने होर्डिंग, पोस्टर-बैनर जब्त किए थे और कल रात की कार्रवाई के बाद वहां कांग्रेसी जमा हो गए और जब्त होर्डिंग, पोस्टर-बैनर वापस लौटाने की मांग करने लगे, जिस पर निगमकर्मियों की काफी देर तक बहस चलती रही, बाद में निगम की टीमें वहां से रवाना हो गई।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved