img-fluid

उज्जैन के माकड़ोन में प्रतिमा को लेकर विवाद

January 25, 2024

उज्जैन। उज्जैन के माकड़ोन में आज सुबह महापुरुष की प्रतिमा को लेकर हुए विवाद के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव किया। तनाव को देखते हुए यहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया है।


आज सुबह माकड़ोन में प्रशासकीय अमले ने कई प्रतिमाओं को हटाया। यहां पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगी थी, लेकिन इसे हटाकर पटेल की प्रतिमा लगाई जा रही थी, जिसको लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा भडक़ उठा। इस बात की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और वापस आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग करने लगे। देखते ही देखते विवाद हिंसा में तब्दील हो गया। आक्रोशित लोगों ने यहां कई सरकारी वाहनों पर जमकर पथराव किया और उन्हें आग के हवाले कर दिया। पथराव से कई वाहनों के शीशे भी टूट गए व कुछ लोग घायल हुए हैं। बढ़ती हिंसा के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। स्थिति तनाव पूर्ण, किंतु नियंत्रण में है।

Share:

  • VIP न आएं अयोध्या : योगी

    Thu Jan 25 , 2024
    थम नहीं रहा श्रद्धा का सैलाब 7.50 लाख ने किए दर्शन अयोध्या। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ रहा है कि प्रशासन व मंदिर समिति को हर बार अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ रहा है। कल मंदिर समिति द्वारा बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमारों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved