बड़ी खबर

Corona : दुनिया में अबतक 1,027,489 मौतें


वॉशिंगटन । दुनिया भर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा, बड़ी संख्या में लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। एक दिन में लाखों संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। वल्डोमीटर के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में अबतक 34,470,777 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। जबकि इस खतरनाक वायरस के कारण 1,027,489 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राहत की बात है कि 25,657,479 लोग इस संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है, जहां अबतक 7,494,671 मामले हैं, वहीं 212,660 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 4,736,621 लोग इस वायरस को हराने में कामयाब हुए हैं। दक्षिण कोरिया में 63 नए मामले और 1 नई मौत हुई है। ऑस्ट्रेलिया में 13 नए मामले और 2 नई मौतें, मैक्सिको में 5,099 नए मामले और 432 नई मौतें और चीन में 10 नए मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित दुसरा देश भारत है यहां अबतक 6,391,960 लोग संक्रमित हो चुके है वहीं 99,804 लोगों की मौत हो चुकी है और ठीक होने वालों की संख्या 5,348,653 है। तीसरे नंबर पर इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजिल है यहां अबतक 4,849,229 लोग संक्रमित हुए है और 144,767 लोगों की मौत हुई जबकि 4,212,772 ठीक हुए है।

उधर, कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में चौथे नबंर पर रूस है जहां 1,185,231 लोग संक्रमित है और अबतक 20,891 लोगों की मौत हो चुकी है, 964,242 ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

Share:

Next Post

गांधी जयंतीः जानिए बलात्कारियों का क्या इलाज चाहते थे बापू

Fri Oct 2 , 2020
नई दिल्ली। आज गांधी जयंती है। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति बापू बहुत चिंतित थे। आज के वक्‍त जब महिलाओं के खिलाफ अपराध इतने ज्‍यादा बढ़ गए हैं, बापू की बातों को समझकर उन्‍हें आत्‍मसात करने की जरूरत ज्‍यादा मालूम होती है। बापू महिलाओं को समान अधिकारों की पुरजोर वकालत करते थे। महिलाओं के खिलाफ […]