बड़ी खबर

कोरोनाः पिछले 24 घंटे में आए 57 हजार नए केस, देश में 17 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा

नई दिल्ली। देश में कोरोना का संक्रमण का फैलाव जारी है। शनिवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा केस आए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 57, 118 मामले आए. बताया गया कि बीते 24 घंटे में 764 लोगों की मौत हो गई. वहीं 1 दिन में 36569 लोग ठीक हो गए अब तक 10,94,374 लोग ठीक हो गए। इसके बाद देश में अब तक संक्रमण के कुल मामला 16,95,988 हो गए हैं।
वहीं असम में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,862 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 40,269 पहुंच गई। राज्य में नौ दिन का एक बच्चा भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। इसके अलावा कोविड-19 संक्रमण की वजह चार और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 98 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।
सरमा ने बताया कि राज्य में फिलहाल 9,811 मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमण से 1,277 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 30,357 हो गई। उन्होंने ट्वीट किया, “पिछले 24 घंटों में 38,324 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 1,862 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित होने की दर 4.85 प्रतिशत है। असम में अब तक कोविड-19 के कुल 40,269 मामले सामने आए हैं जिनमें से 14,974 मामले राजधानी गुवाहाटी में पाए गए हैं।
पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन सर्वाधिक 2,496 नए मामले आने से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 70,188 हो गयी है। इसके अलावा 46 और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,581 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 2,496 नए मामले आने के बाद अभी तक कुल 70,188 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में फिलहाल 20,233 लोगों का उपचार चल रहा है।
राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 68.92 फीसदी है। विभाग ने बताया कि संक्रमण के कारण कोलकाता में एक दिन में 21 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा शुक्रवार को उत्तर 24 परगना में 13, दक्षिण 24 परगना में तीन, हावड़ा, हुगली एवं मुर्शिदाबाद में दो-दो तथा नादिया, मालदा और अलीपुरद्वार जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Share:

Next Post

बर्थडे स्पेशल: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज मना रहीं अपना 27वां जन्मदिन

Sat Aug 1 , 2020
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ‘कुछ कहती हैं…ये खामोशियां’ से की थी। उसके बाद उन्होंने सीरियल ‘हर युग में आएगा एक अर्जुन’ में एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाया था। लेकिन असल पहचान उन्हें सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ से मिली। मृणाल ठाकुर ‘कुमकुम भाग्य’ में बुलबुल के रूप में काफी लोकप्रिय हुई। उसके […]