
ब्रासिलिया । ब्राजील में कोरोना वायरस के 44571 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 17 लाख 13 हजार 160 पहुंच गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
इस संबंध में मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से 1223 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 67964 पहुंच गयी है। मंत्रालय के अनुसार अब तक 1020901 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।
बतादें कि ब्राजील अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जहां कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले सामने आने के साथ ही मौतों का आंकड़ा है। ब्राजील के बाद भारत और रूस में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved