img-fluid

कोरोना का कहर, 71 लाख के पार, 24 घंटे में आए 66 हजार नए केस

October 12, 2020


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 71 लाख के पार पहुंच गई है। इनमें से एक लाख 9 हजार 150 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 61 लाख से ज्यादा है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 61 हजार पर आ गई है। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या छह गुना ज्यादा है। देश में लगातार तीन हफ्तों से नए रिकवरी केसों की संख्या, नए कोरोना केसों से ज्यादा आ रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 66,732 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 71,559 मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि 816 मरीजों की जान भी चली गई। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। ICMR के मुताबिक, 11 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8 करोड़ 78 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.54% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 12% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 86% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

Share:

  • दिशा पाटनी ने पूरी की अपनी फिल्म राधे की शूटिंग

    Mon Oct 12 , 2020
    बॉलीवुड की नई नवेली अभिनेत्री दिशा पाटनी हमेशा सोशल मीडिया पर छायी रहतीं हैं। हाल ही में उन्‍होंने एक पोस्‍ट शेयर किया जिसमें वे अपनी टीम के साथ नजर आ रहीं हैं। #Radhe packup❤️ thank you my lovely team for being the best ever❤️❤️ pic.twitter.com/XjH1iPfPSQ — Disha Patani (@DishPatani) October 11, 2020 दरअसल, दिशा पाटनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved