
बीजिंग/शंघाई। चीन (china) में कोरोना मामलों (corona cases) का प्रसार देखते हुए बीजिंग (Beijing) में मंगलवार को 2.1 करोड़ लोगों का परीक्षण (Testing of 2.1 crore people) करने के आदेश दिए गए हैं। सोमवार को चाओयांग जिले में 35 लाख लोगों के न्यूक्लिक एसिड टेस्ट के आदेश दिए गए। इस बीच, चीन की व्यापारिक राजधानी शंघाई में 52 और मौतें (52 more deaths in Shanghai) कोरोना के चलते पिछले 24 घंटे में हुई हैं।
शंघाई में 52 नई मौतों के साथ शहर में कुल 190 मौतें हाल ही के दिनों में संक्रमण की वजह से हो चुकी हैं। एक दिन पहले ही यहां 51 मौतें हुई थीं। शंघाई के समान ही राजधानी बीजिंग में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
राजधानी के 11 जिलों में मंगलवार को 2.1 करोड़ लोगों की सामूहिक जांच के आदेश दिए गए हैं। बीजिंग के स्थानीय प्रशासन ने जिले के सभी लोगों की तीन बार जांच के आदेश दिए हैं।
ये जांच बुधवार और शुक्रवार को भी दोहराई जाएगी। शंघाई के लोग पहले ही बुनियादी जरूरतों के लिए लॉकडाउन में जूझ रहे हैं। इस बीच, बीजिंग में लगाए गए लॉकडाउन से भी लोग आशंकित हैं। यहां भी अधिकांश इलाकों में लोगों को बाहर निकलने से रोक दिया गया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved