
इंदौर। शहर के पॉश इलाकों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब इंदौर के साउथ तुकोगंज में एक साथ 11 नए संक्रमित मिलने से हडक़ंप मच गया है, वहीं एक बार फिर शहर की दो बड़ी कालोनी नंदानगर से 8 और सुदामा नगर से 6 मरीज मिले हैं। कोरोना का संक्रमण जिले में 92 क्षेत्रों तक फैल गया है। क्षेत्रवार सूची के अनुसार 185 संक्रमित मरीज मिले हैं। पूर्वी क्षेत्र की बड़ी कालोनी गोयल नगर में भी 5 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं स्नेह नगर, निपानिया स्थित मेपल वुड्स, पालदा, विश्वकर्मा नगर, सर्वसुविधा नगर में भी 4-4 संक्रमित मरीज मिले हैं। कई इलाके ऐसे हैं, जहां नए मरीज मिल रहे हंै। वहीं ओल्ड पलासिया, न्यू पलासिया, उषा नगर, गिरधर नगर, वंदना नगर, आशीष नगर में भी 3-3 नए मरीज मिले हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved