बड़ी खबर

Corona in World: एक दिन में रिकॉर्ड 12 हजार मौत, 24 घंटे में आए 6 लाख नए केस


नई दिल्ली। दुनिया के 218 देशों में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या छह करोड़ के पार पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं रिकॉर्ड 12 हजार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। एक दिन पहले 11,733 मरीजों की मौत हुई थी। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है। इसके बाद मैक्सिको, इटली, ब्रिटेन, पोलांड, ब्राजील, भारत, रूस, इरान में मौत के सबसे ज्यादा केस आए।

वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में अब तक छह करोड़ 7 लाख मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 14 लाख 25 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि चार करोड़ 19 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। एक करोड़ 73 लाख 28 हजार लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में एक लाख 78 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। इसके बाद भारत का नंबर आता है। भारत में 92 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 44 हजार मामले बढ़े हैं। वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 45 हजार मामले दर्ज किए गए।

अमेरिका: केस- 13,135,658, मौत- 268,198
भारत: केस- 9,266,697, मौत- 135,261
ब्राजील: केस- 6,166,898, मौत- 170,799
फ्रांस: केस- 2,170,097, मौत- 50,618
रूस: केस- 2,162,503, मौत- 37,538
स्पेन: केस- 1,622,632, मौत- 44,037
यूके: केस- 1,557,007, मौत- 56,533
इटली: केस- 1,480,874, मौत- 52,028
अर्जेंटीना: केस- 1,390,388, मौत- 37,714
कोलंबिया: केस- 1,270,991, मौत- 35,860

दुनिया के 14 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 9 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है। दुनिया में 56 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है। ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली. वहीं दुनिया के 22 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है। साथ ही भारत ऐसा सातवां देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस अमेरिका, फ्रांस, इटली, बेल्जियम, ब्राजील और रूस में है।

Share:

Next Post

IRCTC नए साल के जनवरी में पर्यटकों को कराएगा राजस्थान की सैर

Thu Nov 26 , 2020
लखनऊ । भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) नए साल के 08 जनवरी से पर्यटकों को राजस्थान की सैर कराएगा। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। आईआरसीटीसी के मुताबिक, नए साल के 08 से 14 जनवरी के बीच पर्यटकों को राजस्थान की सैर कराई जाएगी। इसके लिए हवाई यात्रा का पैकेज लांच कर […]