बड़ी खबर

Corona : भारत में पिछले 24 घंटे में आए 17,921 नए मामले, 133 लोगों की मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ 12 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 हजार 921 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,12,62,707 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 133 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,063 तक पहुंच गई है।


बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,84,598 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,09,20,046 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 96.95 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 09 मार्च को 07,63,081 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 22,34,79,877 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share:

Next Post

महाशिवरात्रि विशेष : अमंगल हारी हैं देवाधिदेव भगवान शिव

Wed Mar 10 , 2021
– योगेश कुमार गोयल भारत में सर्वाधिक महत्व जिस देव का है, वो देवाधिदेव भगवान शिव ही हैं, जो आज भी समूचे भारतवर्ष में उतने ही पूजनीय और वंदनीय हैं, जितने सदियों पहले। इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि देशभर में जितने मंदिर या तीर्थस्थान भगवान शिव के हैं, उतने अन्य किसी […]