बड़ी खबर

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 42 लाख, पिछले 24 घंटे में मिले 91 हजार नए मामले

नई दिल्ली। ब्राजील को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश हो गया है। यहां 42 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 90,802 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1,016 लोगों की जान चली गई है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है, लेकिन हर दिन अमेरिका से दोगुने-तीन गुने कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं।
देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 लाख 4 हजार हो गई है। इनमें से 71,642 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 82 हजार हो गई और 32 लाख 50 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या साढ़ें तीन गुना अधिक है।
आईसीएमआर के मुताबिक, 6 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 98 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।
देश में तीन महीने के भीतर ही रिकवर मरीजों की संख्या एक लाख से 30 लाख तक पहुंच गई। तीन जून तक एक लाख लोग रिकवर हुए थे। इसके बाद चार सितंबर तक 30 लाख लोग रिकवर हो गए। 11 जून तक रिकवर मरीजों की संख्या 5 लाख हुई, 30 जुलाई तक 10 लाख, 10 अगस्त तक 15 लाख, 19 अगस्त तक 20 लाख, 27 अगस्त तक 25 लाख हुई।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.71% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

Share:

Next Post

भारतसे तनाव के बीच नेपाल और चीन की बढ़ रही दोस्ती, शुरू हुआ ये प्रोजेक्ट

Mon Sep 7 , 2020
काठमांडू। कुछ समय से चल रहे भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद से भारत के पड़ोसी देश भी सक्रीय हो गए है। देखा जा रहा है कि नेपाल ने भारत को सन्देश देते हुए लिपुलेख में सेना की एक पूरी टुकड़ी तैनात कर दी है। साथ ही चीन बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव […]